झारखंड
नवजात बच्चों को बचाने में योगदान करने वालों को पा-लोना करेगी सम्मानित
ABN Bureau
•
22 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। नवजात बच्चों के परित्याग और हत्या को रोकने व समाज मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से पा- लोना संस्था कार्य कर रही है। इस प्रयास में कई लोग सामाजिक दायित्त्व निभा रहे हैं और समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उनके सहयोग के लिए संस्था आभार प्रकट करते हुए संवेदना आभार समारोह आयोजित कर रहा है। उक्त बातें मंगलवार को निवारणपुर स्थित बेतार केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था की संस्थापक मोनिका आर्या ने कही। उन्होंने बताया कि यह समारोह मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जायेगी। जिसके अंतर्गत आठ श्रेणियों नवजात को बचाने वाले, सेंसेटिव पुलिस व अन्य अधिकारी, मेडिकल फील्ड, इंफॉर्मर्स, मीडिया, एसोसिएट ऑर्गनाइजेशन, इनीशिएटिव, वोलेंटियर श्रेणी से 100 लोगों को सम्मानित किया जायेगा। चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। सम्मानित होने वाले झारखंड, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि देश में शिशु परित्याग और शिशु हत्या के आंकड़े काफी भयावह है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार 2015 से 2020 तक झारखंड में केवल चार शिशु हत्या और तीन शिशु परित्याग की घटना ही रजिस्टर की गयी है। जबकि पा- लोना के प्रयास से राज्य में इसी दौरान कुल 365 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 203 शिशु मृत, 159 शिशु को बचा लिया गया है, जबकि तीन की पहचान व जानकारी नहीं मिल सकी है।
इस दौरान गणेश रेड्डी ने कहा कि सरकार एक ऐसी पॉलिसी लाये, जिसमें इन बच्चों के लिए सकारात्मक पहल हो। मौके पर संगीता कुजारा, बृजेश कुमार, अरविंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन