झारखंड
भारतीय रेल से हजारीबाग के लोग कर सकेंगे दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा
ABN Bureau
•
22 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन का परिचालन दक्षिण भारत यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC ), भारत सरकार के द्वारा की जा रही है।जो दिनांक 02 मार्च को रवाना होकर पुनः 15 मार्च को वापस आएगी। यह ट्रेन दिनांक 02 मार्च को जयनगर से खुलकर और मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजाफरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, राजगीर, गया, कोडरमा, बोकारो हटिया राउरकेला और झारसुगड़ा होते रामनाथ स्वामी मंदिर मदुरई (मीनाक्षी मंदिर) कन्या कुमारी (कन्याकुमारी टेम्पल और विवेकानंद रॉक) और त्रिवेंद्रम (पदमाननस्वामी टेंपल) मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग एवं जगन्नाथ पुरी के तीर्थ स्थल का दर्शन कराते हुए दिनांक 15 मार्च को लौट कर वापस आएगी। इसका कुल किराया प्रति व्यक्ति 13,230 रुपये है। यात्रा समावेश इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड, मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी है। बुकिंग इन पर्यटक यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए IRCTC, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना -1 या दूरभाष संख्या 9771440056/52/13 से प्राप्त कर सकते हैं या IRCTC के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुलिंग कर सकते है या IRCTC के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं। विस्तृत यात्रा विवरणिका कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड- EZBD67 है।
विज्ञापन