टीम एबीएन, हजारीबाग। भारत स्काउट और गाइड, जिला मुख्यालय, हजारीबाग में आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को स्काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन मनाया गया। यह दिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। हजारीबाग जिला संस्था के तदर्थ समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास से के साथ आज जिला मुख्यालय में चिंतन दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सबों ने लार्ड बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किये। तत्पश्चात तदर्थ समिति के सचिव श्री प्रवीण कुमार जायसवाल ने सबों को आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में स्काउट गाइड की उपयोगिता है। इस अवसर पर संस्था के पूर्व उपसभापति श्री सौदागर प्रसाद यादव, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त विनय मोहन चौधरी, आजीवन सदस्य भैया विवेक प्रियदर्शी समाजसेवी श्री संजय कुमार संत रॉबर्ट प्लस टू स्कूल के यूनिट लीडर श्री अब्राहम धान ने भाग लिया। यह चितंन दिवस स्थानीय विद्यालय के स्काउट गाइडों ने भी मनाया। अंत में श्री सौदागर प्रसाद यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गई। मौके पर प्रेषक प्रवीण कुमार जायसवाल, जिला सचिव, जिला तदर्थ समिति, भारत स्काउट और गाइड, हजारीबाग भी उपस्थित रहे।