Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीआरएम की टीम ने लिया बिशुनपुर और घाघरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीआरएम की टीम ने लिया बिशुनपुर और घाघरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का जायजा
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम के दो सदस्यीय टीम ने बिशुनपुर एवं घाघरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर गाँव में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम में शामिल नाबार्ड के पूर्व महाप्रबंधक डीडी मिश्रा, एनआई आरडी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर सोलंकी शिवराम ने बिशनुपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थापित पलाश मार्ट का भ्रमण कर जेएसएलपीएस की बहनों एवं दीदीयों के परिश्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में जेएसएलपीएस का कार्य प्रशंसनीय योग्य है। बिशुनपुर प्रखंड निरीक्षण के बाद सीआरएम टीम ने घाघरा प्रखण्ड के झारखंड ग्रामीण बैंक में महिला मंडल के वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी ली गयी। इस दौरान टीम ने महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह के बैंक में होनेवाले वितीय लेनदेन, एनपीए अकाउंट सहित आजीविका मिशन के तहत मिलने वाले वित्तीय सहायता राशि सहित अन्य विषयों पर झारखंड ग्रामीण बैंक घाघरा शाखा के प्रबंधक विनोद साहू से जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनन्द, प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, अंचल अधिकारी धनंजय पाठक एवं जेएसएलपीएस के पदाधिकारियों से घाघरा प्रखंड में संचालित विभिन्न्न विकास योजनाओं की जानकारी ली। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने बताया कि दो सदस्यीय केंद्रीय टीम के द्वारा गुमला जिला में ग्रामीण विकास की संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। जिसका प्रतिवेदन कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम द्वारा केंद्र सरकार को दी जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, जेएसएलपीएस, एनाआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जोहार योजना के तहत् संचालित योजनाएं, स्वयं सहायता समूह की दीदीयों के साथ बैठक उनके कार्यों को देखा गया। मौके पर झारखंड राज्य मनरेगा उपनिदेशक अनुपम भारती, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनंद, डीआरडीए के पिओ ऋतुराज, सुनीता कुजुर, एपीओ इरफान आरिफ, प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, सीओ धनंजय पाठक, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुजीत बारिक, प्रणव कुमार, संदीप कुमार, सहायक अभियंता सतेंदर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे। इससे पूर्व कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम ने 21 फरवरी 2022 को बसिया प्रखण्ड का दौरा कर महिला विकास मंडल, स्वयं सहायता समूह द्वारा दीदी बगिया योजना, पीएनबी बसिया, लेयर फार्मिंग आदि योजनाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही प्रखण्ड में संचालित अन्य विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,778