झारखंड
वॉलीबॉल टूर्नामेंट : डोमचांच की टीम चैंपियन, करमा दूसरे नंबर पर
ABN Bureau
•
22 Feb, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
कोडरमा। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में करमा वेलफेयर मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय डे नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डोमचांच, करमा, जयनगर, घरमुंडा, बड़की धमराय, पिपचो और कोडरमा की टीम ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड वॉलीबॉल के सचिव राकेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल यादव मौजूद थे। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डोमचांच ने करमा वेलफेयर ब्वॉयज क्लब को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। जबकि करमा वेलफेयर ब्वॉयज क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। मैन आॅफ द मैच का खिताब अनमोल कुमार तथा मैन आॅफ द सीरीज का खिताब प्रियांशु कुमार को मिला। मैच में निर्णायक की भूमिका राजीव कुमार सिंह, रणधीर सिंह, मोहम्मद मेराज ने निभाई। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, निशांत कुमार, दिनेश सिंह, अमरजीत छाबड़ा, प्रिंस मिश्रा, कुमार अभिषेक, सुरेश यादव, सईद नसीम, गुलाम मुस्तफा, विवेक कुमार, अजय कुमार, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी अनिल यादव ने किया। इस मैच के सफल संचालन में करमा वेलफेयर बॉयज क्लब के सदस्यों के महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन