झारखंड
मंगलवार को सैलून में साप्ताहिक अवकाश रखेगा केश कलाकार संघ
ABN Bureau
•
22 Feb, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में मंगलवार को केश कलाकार संघ सैलून कोडरमा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मनोज शर्मा एवं संचालन दिनेश शर्मा एवं विनोद कुमार शर्मा ने किया। बैठक में सर्व समिति से मंगलवार को सैलून की सप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया। मौके पर कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव हुआ, जिसमें ठाकुर सुनील, राजू शर्मा, कृष्णा कुमार, मुंशी शर्मा, राजेश शर्मा, कुमार सोनू शर्मा, पंकज शर्मा, एवं संतोष शर्मा के नाम शामिल हैं। बैठक में संगठन की एकता एवं सबलता पर विशेष चर्चा हुई। इस मौके पर उपाध्याक्ष सिकंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव विनोद कुमार शर्मा, राजू शर्मा, संतोष शर्मा, सिकंदर शर्मा, शिबू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा कुमार शानू, संजीत कुमार, अकाश कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, चंदन कुमार शर्मा, दिवाकर शर्मा, नीतीश कुमार शर्मा, कृष्णा कुमार, सूरज शर्मा, मुंशी शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, दिनेश कुमार, दीपक शर्मा, पप्पू शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, गोपाल कुमार शर्मा,अजीत शर्मा, अजय शर्मा, विकास कुमार शर्मा, राजू कुमार शर्मा, सुजीत कुमार शर्मा, शिव शंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजू ठाकुर, संतोष शर्मा और अनिल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन