Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सेंट्रल रिव्यू टीम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : सेंट्रल रिव्यू टीम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। केंद्रीय सीआरएम (सेंट्रल रिव्यू टीम) की टीम सोमवार को हजारीबाग परिसदन में जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जेएसएलपीएस के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित सभी तरह की योजनाओं की समीक्षा बैठक कीे उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चल रही योजनाओं की क्लोज मॉनिटरिंग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। केंद्रीय टीम में तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव डॉ राजीव रंजन, नाबार्ड के पूर्व जीएम धरनीधर मिश्रा, रिटायर प्रोफेसर सेंटर फॉर रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर एनआईआरडी एंड पीआर हैदराबाद पोलंकी शिवाराम व एसोसिएट प्रोफेसर हेमंता कुमार उन्मति शामिल थे। केंद्रीय टीम झाखंड में मनरेगा, पीएम आवास योजना ग्रामीण, श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई सहित अन्य सभी ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी सहित स्थल निरीक्षण भी कियो उन्होंने चुरचू प्रखंड एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र,आनंद बुक्स का भी भ्रमण कियो यह टीम 19 से 22 फरवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,370