झारखंड
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए एल एंड टी कंपनी ने जुटाया रक्त
ABN Bureau
•
21 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। सोमवार के दिन वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन एवं हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एलएनटी कंपनी द्वारा रोला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुजीत मंडल एवं उपेंद्र प्रसाद द्वारा रक्तदान करके किया गया पश्चात आदित्य वर्मा, शिवा गणेश, संतोष फोटोसकर, इंद्र कुमार, गणेश बाधक, गौरव कुमार, सौरभ सरकार, उपेंद्र कुमार सिंह, काली राज, इंद्र प्रसाद, सैयद एमडी तौसीफ, राहुल कुमार सिंह औरसंजीव सिंह आदि 15 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभंकर सील, आई आर अभिषेक मणि त्रिपाठी, सेफ्टी इंचार्ज केके दास, कंस्ट्रक्शन मैनेजर अशोक कुमार साह और देवासीस दत्ता आदि का विशेष सहयोग रहा अभिषेक मणि त्रिपाठी ने कहा की रक्तदान करने से, शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों की जान बचती है। कंपनी पूर्व में भी कई रक्तदान शिविर लगाए थे, तथा तीन महा पश्चात फिर से रक्तदान शिविर लगाएगी। रक्तदान के पश्चात समस्त रक्त दाताओं तथा आयोजकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन और महासचिव विनीत छाबड़ा द्वारा मतदाताओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी, यह शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी, फिलहाल ब्लड बैंक में रक्त की कमी देखते हुए एसोसिएश ने शहर की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवी व्यक्तियों से विनती करती है कि ,वह इस कमी को, रक्तदान शिविर लगाकर पूरा करके,मानवता का परिचय दें। इस शिविर को सफल बनाने हेतु एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रजत जैन हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन आर् खैरी, मुरली प्रजापति, उदय कुमार ,धीरेंद्र कुमार, पूनम कुजुर आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन