Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इटखोरी महोत्सव : बीएसएफ जवानों की देशभक्ति और भक्ति गीतों पर झूमे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इटखोरी महोत्सव : बीएसएफ जवानों की देशभक्ति और भक्ति गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा। जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन हजारीबाग मेरु बीएसएफ कैंप से आए जवानों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत और भक्ति-भजन की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को भक्ति-रस में डुबो दिया। सांस्कृतिक मंच पर बीएसएफ के कलाकारों ने अपने गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर पूरे महोत्सव माहौल को अपने और आकर्षित कर लिया। इनमें इस टीम के कलाकार मनोहर प्रसाद ने संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं... परफॉर्मेंस देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं भक्ति गीत शंभू नाथ रे...? श्री गणेशा देवा भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दी।उनके साथ मनोहर कुमार, रौशन बाड़ा, पीके साहू, मनोज कुमार व रंजीत कुमार ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने दिखाया जलवा : महोत्सव के तीसरे दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम सभी के आर्कषण का केंद्र रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गिद्धौर के बच्चों ने जिस तरह से कार्यक्रम प्रस्तुत किए उसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम में प्रकाश एंड कम्पनी के कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को रंगमय बना दिया। कर्यक्रम में अपनी कला के माध्यम से टीम के कलाकारों ने श्रोताओं और दर्शकों को खुब झुमाया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,020