Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज : महिलाओं के लिए बेड की भारी कमी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज : महिलाओं के लिए बेड की भारी कमी
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के शेख भिखारी हॉस्पिटल न्यू बिल्डिंग तीसरे तले फीमेल वार्ड में महिलाओं के लिए बेड की किल्लत की स्थिति ऐसी है कि मरीज जमीन पर सोकर इलाज करवाने को मजबूर हैं। महिला नर्स से पूछे जाने पर पता चला है कि आज 4 दिनों से महिलाओं को इलाज करवाने में काफी परेशानी हो रही है। जल्द बेड नहीं मिल पा रहा है और दूसरे वार्ड में शिफ्ट भी नहीं किया जा रहा है। टीम एबीएन ने जब इसकी पड़ताल की कोशिश की, तो परिजनों ने गुहार लगायी कि उनके मरीजों को बेड दिलवायी जाये। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मिलकर बेड की किल्लत खत्म करने की भी मांग की। कहा कि इतने बड़े शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों के लिए बेड तक नहीं है। केवल नाम बड़े और दर्शन छोटे जैसी बात है। इस पर प्रबंधन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,583