Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आधी आबादी को सशक्त बनायेगा लड़की हूं लड़ सकती हूं... कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आधी आबादी को सशक्त बनायेगा लड़की हूं लड़ सकती हूं... कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला महिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के तत्वावधान में लड़की हूं लड़ सकती हूं गुलाबी गुब्बारे के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी देवी ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का कार्यक्रम हमारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अह्वान पर सारे भारत में चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । कांग्रेस ने प्रथम महिला प्रधान मंत्री, प्रथम महिला राष्ट्रपति तथा प्रथम महिला लोक सभा का अध्यक्ष कांग्रेस की ही देन है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान तथा धन्यवाद ज्ञापन केरेडारी प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता देवी ने किया। कार्यक्रम में पुजा देवी, रीना देवी, कविता देवी, पूनम देवी, शबाना खातून, सकून देवी, जैनब खातून, चिंता देवी, रूबी कुमारी, मंजू देवी, सुगिया देवी, बबिता देवी, सुषमा देवी, सुदामा देवी, इंटक के बिनोद सिंह, जावेद इकबाल, केडी सिंह, मंसुर आलम, लाल बिहारी सिंह, सुनिल कुमार ओझा, सुधीर कुमार पाण्डेय, संतोष मेहता, विजय कुमार सिंह, तुलेश्वर महतो, रोहन ठाकुर, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, कजरू साव, गोविंद राम, देवधारी प्रसाद मेहता के अतिरिक्त कई महिला एंव पुरूष कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी पार्टी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,338