Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को दिया लाइसेंस/रजिट्रेशन सर्टिफिकेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को दिया लाइसेंस/रजिट्रेशन सर्टिफिकेट
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। आज चंदवारा प्रखंड सभागार में खाद्य कारोबारियों के लिए फूड लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधाकरी अंचना रानी मिंज शामिल हुई। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंचना रानी मिंज ने कहा कि कैंप के माध्यम से फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए आगे आये और अपने दुकान का फूड लाइसेंस व रजिस्रेीरशन अवश्य रुप से लें। उन्होंने कहा कि आपकी सुविधा के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है, इसका लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार के मिलावटी सामानों का इस्तेमाल ना करें। लोगों को बेहतर व स्वास्थ्य खाद्य सामग्री प्रदान करें। कैंप में कुल 21 खाद्य कारोबारियों का लाइसेंस निर्गत किया गया। लाइसेंस निर्गत करने के उपरांत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारियों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,841