टीम एबीएन, रांची। राजद सुप्रीमो लालू यादव के समर्थकों में घोर निराशा है। लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अब उम्मीद हाई कोर्ट से ही है कि क्या लालू जल्दी छूट जाएंगे? झारखंड में डोरंडा कोषागार घोटाला मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा हो गई है। 5 साल की सजा होते ही निचली अदालत से जमानत मिलने की उम्मीद समाप्त हो गई है। अब लालू यादव को उच्च न्यायालय से ही जमानत मिलेगी। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद का कहना है कि यह हाई कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह लालू यादव को कितने दिनों के बाद जमानत दे और किस प्रकार से। इन्होंने जो भी सजा काते हैं, उसको काउंट करें। इस विषय पर किसी तरह का अंदाजा लगाना कठिन है, लेकिन लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने कहा कि लालू यादव आधी से ज्यादा सजा काट चुके हैं। इसलिए हमें हाई कोर्ट से न्याय की उम्मीद करते हैं।