Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि के राजनीति शास्त्र का छात्र अंकित बना यूजीसी नेट परीक्षा में देश का टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि के राजनीति शास्त्र का छात्र अंकित बना यूजीसी नेट परीक्षा में देश का टॉपर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट में रांची विश्वविद्यालय (आरयू) का छात्र अंकित ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी किया। इसमें देश भर के 52 हजार 857 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। यूजीसी जेआरएफ के रिजल्ट में राजनीति शास्त्र विषय में रांची का अंकित देश भर में टॉपर बना है। उन्होंने 100 पेरसेंटाइल के साथ रिकॉर्ड बनाया है। यूजीसी ने कोरोना संक्रमण के कारण दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा एक साथ लेने का निर्णय लिया था। पहले फेज की परीक्षा 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक और दूसरे फेज की परीक्षा 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरे फेज की परीक्षा 4 और 5 जनवरी 2022 को सीबीटी मोड में ली थी। इसमें 81 विषय के लिए देश भर के 240 शहर में 837 परीक्षा केंद्र बनाए गए। रांची विश्वविद्यालय राजनीति शास्त्र विभाग का छात्र अंकित कुमार झा मूल रूप से नवादा का रहने वाला है। अंकित जूनियर रिसर्च में अपने विषय राजनीति शास्त्र लिया और देश में पहले स्थान प्राप्त किया है। अंकित के पिता आर्मी में थे। वह बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है और रांची में रहकर रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में रांची विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र का छात्र अंकित देश में टॉपर हुआ है। अंकित मूल रूप से बिहार के नवादा जिला के रहने वाला है और रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,068