Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू से फरार जेजेएमपी उग्रवादी बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू से फरार जेजेएमपी  उग्रवादी बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पलामू जिले से फरार प्रतिबंधित झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एक उग्रवादी को शनिवार की सुबह बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। सूत्रों के मुताबिक, पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र निवासी नवीन जी उर्फ नरेश राम (35) को खुफिया सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के बेनी में उस वक्त दबोचा गया, जब वह उक्त गांव में आ रहा था। हुसैनाबाद अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि फिलहाल उग्रवादी से गहन पूछताछ हो रही है। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। प्रकाश के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ हुसैनाबाद के अलावा कई थानों में नक्सली वारदातों के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,841