Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सदर विधायक से मिले "मेरे मेंटर" कैरियर असेसमेंट कंपनी के सीईओ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सदर विधायक से मिले "मेरे मेंटर" कैरियर असेसमेंट कंपनी के सीईओ
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हिन्दुस्तान के नामचीन कैरियर असेसमेंट प्लेटफ़ॉर्म चेन्नई की कंपनी "मेरे मेंटर" के सीईओ सौरव कुमार सिन्हा ने रविवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल से उनके विशेश्वर दयाल पथ अवस्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। विधायक मनीष जायसवाल को पौधा और पुस्तक भेंट किया। तत्पश्चात सौरभ कुमार सिन्हा ने हजारीबाग के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच स्कूलों में पूरी तरह मुफ्त में केरियर काउंसलिंग की शुरुआत करने में सहयोग की मांग की। विधायक श्री जायसवाल ने उन्हें हरसंभव सहयोग करने का भरोसा जताया । ज्ञात हो कि मेरे मेंटर के सीईओ हजारीबाग के मूल निवासी हैं और चेन्नई में रहकर पूरे हिंदुस्तान के कई प्रदेशों में कैरियर काउंसलिंग के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,799