झारखंड
राजद कार्यकर्ताओं ने बनाई पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति
ABN Bureau
•
20 Feb, 2022
•
13 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20 फरवरी 2022 को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय रांची में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजय सिंह यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में पंचायत, प्रखंड से लेकर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करना है, संगठन को धारदार करना है हम सभी साथियों को मिलजुलकर झारखंड में संगठन कैसे मजबूत होगा इस पर निर्णय लेने की जरूरत है। हम लोग सब मिलकर पूरे झारखंड में संगठन को धारदार और मजबूत करेंगे। हमारे नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने दबे, कुचले को आवाज दिया, बोलने का अधिकार दिया, ऐसे नेता को आज एक षड्यंत्र के तहत फंसाने का काम किया गया जिसका नतीजा है कि आज हमारे नेता जेल में है। उनके मजबूती के लिए उनके नीति और सिद्धांत को जन जन तक फैलाना है जन जन तक पहुंचाना है और राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव जी ने कहा कि हमारे नेता गरीब की लड़ाई लड़ते रहे, हमारे आदरणीय नेता गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे सद्भावना और सद्भाव की लड़ाई लड़ते रहे। माननीय श्री लालू प्रसाद जी ने इस धारा को आगे बढ़ाने का काम किया, बिहार और देश में लालू जी ने किसी को दबाया नहीं किसी को सताया नहीं लेकिन जिसको सताया गया दबाया गया उसके साथ न्याय ऐसा हमेशा प्रयास किया और उनको न्याय दिलवाने का काम किया जिस किसी को भी अन्याय करने का प्रयास किया आदरणीय लालू प्रसाद यादव कभी बर्दाश्त नहीं किया। लालू एक व्यक्ति नहीं है व्यक्तित्त्व है। सदस्यता अभियान को बढ़ाना है लालू जी के धारा को आगे बढ़ाना है बड़े पैमाने पर संगठन को आगे बढ़ाना है और सदस्यता अभियान के मध्यम से झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। बैठक को संबोधित करते हुए भोला प्रसाद यादव जी ने बताया कि सभी झारखंड में सदस्यता अभियान पूरे तन मन धन से चलाना है जिला में जो निर्वाचन सह निर्वाचन पदाधिकारी होंगे वही सदस्यता प्रभारी भी होंगे। 12 फरवरी से सदस्यता अभियान का शुभारंभ आदरणीय लालू प्रसाद यादव और बिहार में विपक्ष के नेता माननीय तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में शुरू हुआ है जो 30 जून 2022 तक चलेगा। झारखंड के 24 जिला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाना है सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड में जाकर निर्वाचन पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाएंगे। निर्वाचन पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड में व प्रखंड के निर्वाचन व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत में एवं पंचायक के निर्वाचन पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी हैं बूथ पर निर्वाचन व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाने का काम करेंगे। पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा में सभी पंचायत में युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाना है और 25 लाख झारखंड में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है उसे पूरा करना है। जब हमारा संगठन मजबूत होगा तो झारखंड में हमारे सांसद होंगे, विधायक होंगे और हम यहां सरकार बनाने की स्थिति में होंगे। बूथ लेवल एजेंट होगा। जिस क्षेत्र में जहां महिला, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अगर 25 सदस्य प्राथमिक सदस्य नहीं बना पाते हैं अगर वहां 15 भी प्राथमिक सदस्य बनाए हैं तो उनकी प्राथमिक सदस्यता भी मान्य होगा और सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए गोंडा के पूर्व विधायक और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करना है एक एक व्यक्ति को एक एक नेता को अपने आपको लालू प्रसाद यादव समझना है और लालू जी के हाथों को मजबूत करना है। सारा भेदभाव भुलाकर पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान को तेजी देना है हर बूथ पर सदस्य बनाना है सक्रिय सदस्य बनाना है और जो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जो निर्देश है कि झारखंड में 25 लाख सदस्य बनाना है उसे हर हाल में पूरा करना है और सभी लोगों को तन मन धन से मिलकर और संगठन को आगे बढ़ाना है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश पासवान जी ने कहा कि हर जिला में कार्यक्रम में होगा हर जिला में जाएंगे और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाने का काम करेंगे और पूरे ईमानदारी के साथ सदस्यता अभियान चलेगा निर्वाचन पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मिलकर के प्रदेश संगठन को मजबूत करेंगे। संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राधा किशोर ने कहा कि लालू जी के सिद्धांत को मानने वाले झारखंड में लाखों लाख लोग हैं उनकी नीति और सिद्धांत को आगे बढ़ाना है सदस्यता अभियान बूथ लेवल से प्रदेश लेवल तक सदस्यता अभियान चलाना है और सदस्यता अभियान के माध्यम से झारखंड में संगठन को मजबूत करना है ताकि आने वाला दिन में राष्ट्रीय जनता दल का जनाधार और राष्ट्रीय जनता दल मजबूत हो। पूर्व सांसद घूरन ने संगठन को मजबूत और धारदार बनाने पर बल दिया।
युवा के अध्यक्ष रंजन यादव ने बैठक का संचलन किया। बैठक को श्याम दास सिंह मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, बिजय यादव, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, इम्तियाज हुसैन वारसी, गिरजानन्द सिंह चेरो, प्रवक्ता स्मिता लकडा, महिला के प्रदेश अध्यक्ष पुणेंदू यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में सुनीता चौधरी, विजय महतो, वसीम अख्तर, अंजल किशोर, कमलेश यादव, विजय राम, पिंकी यादव, गायत्री देवी, अर्जुन यादव, अमरेंद्र यादव, गुलजार अंसारी, सूरज सिंह, बुध नारायण यादव, राजकिशोर सिंह, गफ्फार अंसारी, गौरी शंकर यादव, फिरोज अंसारी, महावीर चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, साहिल साहिल, शशि कुमार राज, अली जी उपस्थित थे।
विज्ञापन