Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : 15 लाख का इनामी बलराम समेत 10 नक्सली धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : 15 लाख का इनामी बलराम समेत 10 नक्सली धराये
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा के पेशरार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 15 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में माओवादियों के शीर्षस्थ नेता रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार, गोली-बारूद व विस्फोटक मिले हैं। बलराम माओविदयों का जोनल कमांडर है। अन्य गिरफ्तार लोगों में शीला खेरवार, शैलेश्वर उरांव, शैलेंद्र, मारकुस नगेसिया, वीरेन कोरबा, मुकेश कोरबा व दो अन्य नक्सली शामिल हैं। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि पुलिस को यह सफलता तब मिली जब पेशरार और किस्को की सीमा पर स्थित जंगल से नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। एसपीने बताया कि किस्को के जोबांग थानांतर्गत हरकट्टा जंगल से पुलिस ने हथियार व विस्फोटक समेत कई सामान बरामद किए हैं। बरामद सान में 5 आईईडी, 9 डेटोनेटर, बैटरी, वायरलेस सेट, सेफ्टी फ्यूज और पीट्ठूू शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,466