टीम एबीएन, रांची। सुदेश महतो को सिल्ली में विधानसभा चुनाव में हराने वाले जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो और उनकी पत्नी सीमा महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए इसके लिए 1932 आधारित स्थानीय नीति और भाषा विवाद पर सरकार की नाकामी को जिम्मेवार ठहराया है।