Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : माइंस कारोबारी के घर गोलीबारी में पत्नी को लगी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : माइंस कारोबारी के घर गोलीबारी में पत्नी को लगी गोली
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में फायरिंग की घटना हुई है। मोरहाबादी के श्रीराम एनक्लेव के फ्लैट नंबर 710 में शनिवार देर रात नीतू सिंह नाम की एक महिला को गोली लग गई। आनन-फानन में रांची के एक निजी अस्पताल में नीतू को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घायल नीतू सिंह रांची के माइंस कारोबारी राजीव सिंह की पत्नी हैं। आसपास के लोगों ने यहां बताया है कि महिला के पति राजीव सिंह ने ही गोली चलाई गई है। हालांकि अभी तक गोली कैसे चली इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बरियातू पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तकरीबन 11:30 बजे फ्लैट नंबर 710 में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जब लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे तो देखा कि नीतू के पैर से खून बह रहा है। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि उसे गोली लगी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल भेजा गया। गोलीबारी को लेकर तरह-तरह की बातें मोहल्ले में कहीं जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राजीव सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर गोली चलाई जो उसके पैर में जा लगी। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि राजीव के बैग में रखा हुआ बंदूक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे गोली चल गई और नीतू को लग गई। हालांकि पूरा मामला संदेहहास्पद है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,657