Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लिट्टी-चोखा नहीं, अब लालू खाना चाहते हैं...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लिट्टी-चोखा नहीं, अब लालू खाना चाहते हैं...
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस समय झारखंड के रांची में रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल में भर्ती हैं। चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू का बीते दिनों रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ गया था। लालू के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही चिकित्सकों की टीम के मुताबिक उनका मधुमेह का स्तर अभी भी अनियंत्रित है और किडनी की स्थिति भी सामान्य नहीं है। इसके चलते आहार विशेषज्ञ ने उनके लिए एक डायट चार्ट बनाया है। जानकारी के अनुसार लालू यादव ने डायट चार्ट देखते ही डॉक्टरों से पूछा कि मछली खा सकते हैं या नहीं। इस पर डॉक्टरों ने उनसे कहा कि सप्ताह में एक बार ही मछली खा सकते हैं और वह भी अधिकतम दो पीस। डॉयट चार्ट में लालू को कम सोडियम यानी नमक लेने के लिए कहा है। वहीं, चीनी भी न के बराबर लेने के लिए कहा गया है। उनके डायट चार्ट में सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात का भोजन शामिल किया गया है। उन्हें उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर आदि का अधिक सवन करने को कहा गया है। खाने के शौकीन लालू को है डायबिटिक नेफ्रोपैथी की समस्या : लालू यादव की जीवनशैली से वाकिफ लोगों का कहना है कि वह खाने के काफी शौकीन हैं और उन्हें कोई भी डायट चार्ट दिया जाए वह अपनी पसंद का भोजन ही करते हैं। पिछली बार भी जब वह रिम्स में भर्ती थे तब भी अपनी पसंद का खाना ही खाते थे। यह डायट चार्ट बनाने वाली रिम्स की आहार विशेषज्ञ मीनाक्षी का कहना है कि लालू यादव को डायबिटिक नेफ्रोपैथी की समस्या है। डायबिटीज का किडनी पर काफी असर पड़ता है। इसलिए उनका डायट चार्ट भी उसी के हिसाब से तैयार किया गया है। राजद प्रमुख के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें पोटैशियम और सोडियम युक्त आहार लेने से परहेज करने को कहा गया है। काजू, किशमिश समेत अन्य ड्राइ फ्रूट्स से भी दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पालक और टमाटर भी खाने से मना किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,439