टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सडांम में 3 फरवरी की रात को तालाब के निर्माण कार्य में लगे तीन हाईवा और एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया गया था। साथ ही वहां कार्यरत स्टाफ के साथ मारपीट भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।