Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 125
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : होटल में छापेमारी, 19 गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : होटल में छापेमारी, 19 गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल से पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी जुआ खेलने के लिए जमा हुए थे। गिरफ्तार लोगों में कई बड़े नामचीन लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। हजारीबाग कोरा थाना अंतर्गत मटवारी मोहल्ले में हजारीबाग के प्रतिष्ठित होटल में पुलिस ने छापामारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊपरी तल्ले के रूम में कुछ लोग एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं। यदि त्वरित कार्रवाई की जाती है तो सभी लोग पकड़े जा सकते हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी में कुल 2 लाख 88 हजार 110 रुपये, प्लेइंग कार्ड्स आदि जब्त किया गया है। वहीं कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही होटल संचालक सहित सभी लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कोर्रा थाना कांड सं0-27/22 दिनांक-18/02/22 दर्ज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी होटल में अगर जुआ या फिर अन्य गैरकानूनी काम किया जाएगा तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन