टीम एबीएन, कोडरमा। बिजली चोरी को रोकने के लिए बिजली विभाग के द्वारा 18 फरवरी को चलाए गए छापामारी अभियान में 36 लोगों पर बिजली चोरी को लेकर अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरी तिलैया के 58 स्थानों पर छापामारी की गई जिसमें बिजली चोरी को लेकर 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सब पर162000 रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। जबकि कोडरमा के 57 स्थानों पर छापामारी हुई, जिसमें बिजली चोरी को लेकर 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सब पर 62000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। वहीं डोमचांच के अलग-अलग 29 स्थानों पर छापामारी हुई जिसमें बिजली चोरी को लेकर 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सब पर 40,000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। जबकि इन सबों पर पहले से 5,90084 रुपये बाकी था। ईई मनोज सिंह ने लोगों से बकाए बिजली बिलों का भुगतान करने की जरुरत बताई है।