Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी ही ले सकेंगे भाग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी ही ले सकेंगे भाग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार का खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय योग्य प्रतिभाओं के चयन में लगा हुआ है। इसके लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों में संचालित आवासीय (हॉकी और तीरंदाजी को छोड़कर) एवं डे-बोर्डिंग सेंटरों में योग्य प्रतिभाओं के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजन की योजना बनाई गई है। योग्य प्रतिभाओं के चयन के लिए प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन जिला स्तर से लेकर राज्यस्तर तक किया जायेगा। इस संबंध में निदेशालय की ओर से सभी जिला खेल पदाधिकारी को चयन प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। चयन प्रतियोगिता के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता जिला मुख्यालय में 21 से 24 फरवरी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रांची में 1 से 4 मार्च 2022 को होगी। इन शर्तों के साथ होगा प्रतिभागियों का चयन : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 में भाग लेने के लिए प्रतिभागी (बालक/बालिका) की उम्र सीमा 10 से 12 साल के बीच होना चाहिए यानी उनकी जन्म-तिथि 1 फरवरी 2010 से 31 जनवरी 2012 के बीच होनी चाहिए। जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बालक और 20 बालिका का चयन किया जायेगा। जिसके बाद ये राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले चयनित बच्चों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। उसके बाद आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों में रिक्ति के अनुसार प्रशिक्षुओं का चयन किया जायेगा। प्रशिक्षुओं का बैटरी टेस्ट से चयन : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं का चयन बैटरी टेस्ट (NSTC), नॉर्म्स के आधार पर होगा। इस टेस्ट के जरिये प्रशिक्षुओं के शरीर का वजन अधिकतम 35 किलोग्राम और अधिकतम ऊंचाई 124 से 153 सेंटीमीटर होना जरूरी होगा। प्रशिक्षु 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, 6.10 मीटर शटल रन, बॉल थ्रो, वर्टिकल जम्प और 800 मीटर दौड़ में शामिल होंगे। इन्हें आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड /नगर निगम /पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो जमा करना होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,677