टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा से बड़ी खबर है। जहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जिले के सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के लावापानी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच कई राउंड गोली चलने की खबर है। इसके अलावे सुरक्षा बलों के सर्च अभियान में कई हथियार भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। लोहरदगा, लातेहार, गुमला के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों की हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है।