Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रुपेश के दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा : रवींद्र पाण्डेय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रुपेश के दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा : रवींद्र पाण्डेय
विज्ञापन
टीम एबीएन, बेरमो। पिछले दिनों बरही के रूपेश पांडे के हत्यारों को अब तक गिरफ्तारी और कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक में भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला द्वारा वर्तमान की निकम्मी एवं भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया एवं हेमंत सरकार का पुतला दहन कर रूपेश पांडे के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य में नया कानून बनने के बाद बरही में घटित माबलिंचिंग की घटना बढ़ गई है। इस घटना की जितनी भी निदा की जाए, वह कम है। उन्होंने बरही के रुपेश पांडेय की हत्या को जघन्य अपराध बताया। कहा कि घटना को अंजाम देने वाले कांड के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र होनी चाहिए। न्यायालय में भी ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा होना चाहिए। वहीं दोषी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मन बढ़ा है। राष्ट्र विरोधी शक्ति का मनोबल बढ़ता जा रहा है। 26 माह में 10 मॉब लिंचिंग की घटना घटी है। हाल में ही सिमडेगा में राष्ट्र विरोधी शक्तियों ने मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि 17 वर्षीय रुपेश पांडेय की नृशंस हत्या हुई है। भीड़ द्वारा टारगेट कर उसे पीटा गया। भाजपा के बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडे ने कहा कि हेमन्त सरकार में जिहादी ताकतों का मन बढ़ गया है। यह हत्या हेमन्त सरकार की तुष्टिकरण राजनीति का नतीजा है। वरीय नेता रोहित लाल सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अराजकता की स्थिति है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।राज्य विनाश की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार का लड़का अपने परिवार का भरण पोषण करता था और जिस प्रकार से एक दुकान से बुलाकर विशेष संप्रदाय के लोगों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी, यह घटना झारखंड को शर्मसार करती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,427