Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई की माकपा ने की निंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई की माकपा ने की निंदा
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सतगावां थाना प्रभारी के द्वारा अकारण रजघटी निवासी रुपलाल पासवान को दलित जाति का नाम लेकर गाली गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट करने की घटना का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने निन्दा की है। ज्ञात हो कि गत 15 फरवरी को भाई-भाई में आपसी विवाद के लिए थाना बुलाकर गाली-गलौज करते हुए रूपलाल पासवान और उसके दो बेटों को हाजत में बन्द कर दिया और बाद में रात्रि 8 बजे के करीब हाजत से निकाल कर गाली देते हुए रुपलाल पासवान उसके बेटों पर टूट पड़े। मार से बेहोश होकर गिर जाने पर रूपलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ईलाज के लिए भेज दिया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए रुपलाल को सदर अस्पताल कोडरमा के लिए रेफर किया गया। जहां अभी उसका ईलाज चल रहा है। माकपा के जिला सचिव असीम सरकार ने थाना प्रभारी के इस गैर कानूनी कार्य का विरोध किया है और एसपी से थाना प्रभारी पर तुरन्त कारवाई करने की मांग की है। अन्यथा पार्टी जनांदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी। वहीं दूसरी तरफ सीटू नेता संजय पासवान और दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास ने सदर अस्पताल में भर्ती रूपलाल पासवान से मिलकर घटना की जानकारी ली। सीटू नेता संजय पासवान ने सतगावां पुलिस के द्वारा थाना में बेवजह जानवरों के जैसा व्यवहार करते हुए बड़ी बेरहमी से बाप बेटा के साथ मारपीट करने की घटना की भर्त्सना करते हुए अविलंब थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,601