झारखंड
राजकीय इटखोरी महोत्सव : इस वर्ष भी स्थानीय कलाकार ही प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम
ABN Bureau
•
17 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा। 19, 20 और 21 फरवरी को होने वाले 8वां तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर गुरुवार को भद्रकाली मंदिर के कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। सांकेतिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे से किया जाना है। बैठक में एसडीओ ने मंदिर के रंग-रोगन, विद्युत आपूर्ति, जरनेटर की व्यवस्था, स्टेज, लाइट, साउंड, साफ-सफाई, स्थानीय कलाकारों का चयन समेत अन्य को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया अनुपालन को लेकर भी निर्देशित किया गया। एसडीओ मुमताज अंसारी के निर्देश पर मंदिर प्रबंधन समिति ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भी पिछली बार की तरह मंदिर परिसर में ही पूजा-अर्चना, आरती समेत केवल स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से मंदिर प्रबंधन समिति सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा-सह अध्यक्ष मंदिर प्रबंधन समिति, मुमताज अंसारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, विद्युत, जिला जन संपर्क पदाधिकारी,बीस सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, जिप सदस्य दिलीप कुमार, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, सीओ राम विनय शर्मा, थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा, मंदिर प्रबंधन समिति सदस्य रत्न शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सुधीर राय, मृत्यंजय सिंह, प्रवीण सिंह समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।
विज्ञापन