Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मनरेगा के रोजगार अभियान से ग्रामीणों की आजीविका को समृद्ध बनाने का प्रयास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मनरेगा के रोजगार अभियान से ग्रामीणों की आजीविका को समृद्ध बनाने का प्रयास
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मनरेगा के तहत लॉकडाउन में रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया था, जिसके कारण रोजगार सृजन में यह उपलब्धि विभिन्न अभियानों के संचालन से संभव हो पाया है। इस कालखण्ड में 1021 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया। मानव दिवस सृजन में यह वृद्धि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन एवं उपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए प्रारम्भ की गई नीलांबर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, दीदी बाड़ी योजना, दीदी बगिया योजना और मनरेगा पार्क महत्वपूर्ण कड़ियां साबित हुईं। पूर्व के वर्षों में जहां औसतन लगभग 1.5 लाख लोग प्रतिदिन कार्य करते थे, वहीं वर्तमान सरकार के प्रयास से इस वित्तीय वर्ष में औसतन लगभग 4 से 5 लाख लोग प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। फलस्वरूप मानव दिवस के सृजन में बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अबतक 1021 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1200 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,428