Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी बालक गंझू ढेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी बालक गंझू ढेर
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ पिछले एक सप्ताह से जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहा है। बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ हुई है। यह घटना पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल के समीप हुई है। नाले में पानी लेने के लिए उतरे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखकर फायरिंग शुरू की। इसके जवाब में सुरक्षा बलों की ओर से मोर्टार और बम से हमला किया गया। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हार्डकोर नक्सली और पांच लाख के इनामी बालक गंझू को मार गिराया है। बम और गोलियों की आवाज से लोहरदगा के जंगल थर्रा उठा है। बता दें कि नौ फरवरी से लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। इस दौरान कई बार नक्सलियों और सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो चुका है। इस मुठभेड़ में इनामी नक्सली बालक गंझू मारा गया है। सुरक्षाबलों ने बालक गंझू के पास से एक हथियार और सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,817