Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव और हजारीबाग टाउन के रास्ते रांची पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन का चलवायी जाये : शालिनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव और हजारीबाग टाउन के रास्ते रांची पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन का चलवायी जाये : शालिनी
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जोधपुर हावडा एक्सप्रेस का कोडरमा जंक्शन में ठहराव हो एवं हजारीबाग टाउन कोडरमा के रास्ते रांची से पटना तक प्रत्येक रविवार को चलने वाली एसी एक्सप्रेस का परिचालन पुनः चालू करवाने की आवश्यकता है तथा कोविड 19 के दौरान बंद की गई, सीनियर सीटीजन की व्यवस्था, एसी बोगियों में चदर कंबल और तकिया के साथ एवं कई ट्रेने में महत्वपूर्ण तत्कान आरक्षण उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इन व्यवस्थाओं को पुनः यात्रियों को उपलब्ध हो इसको लेकर झारखण्ड जिला परिषद की अध्यक्ष सह कोडरमा जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने 18 फरवरी को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम अनुपम शर्मा का वार्षिक निरीक्षण कोडरमा सहित अन्य स्टेशन पर निर्धारित है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा इसके लिए उन्होने रेलमंत्री, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक एवं धनबाद की डीआरएम को ट्वीट कर अपील की है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने मेें होली है और ऐसे में कई ट्रेनें में कंफर्म टिकट मिलना ही मुश्किल हो गया है इसके लिए धनबाद, रांची एवं पटना सहित कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली ट्रेनें मेें अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होनें यह भी कहा कि कोडरमा मे 1 जुन 2021 से हावडा जोधपुर 12307 तथा 12308 का ठहराव स्थागित है तथा 12801 और 12802 नई दिल्ली पुरी पुरूषोतम एक्सप्रेस का ठहराव कोडरमा गोमो जक्शन के बीच हजारीबाग रोड स्टेशन वजैन धर्मालंबियों का तीर्थ स्थल पारसनाथ ठहराव नहीं हो रहा है। ऐसे में उत्तरी छोटानागपुर के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार के नवादा रजौली के यात्रियों को सफर करने में असुविधा हो रही है। कोडरमा में जोधपुर का ठहराव नहीं होने से राजस्थान के खाटु श्याम मंदिर के अलावा अजमेर शरीफ में दरगाह एवं पढ़ाई के लिए कोटा एवं व्यवसाय के लिए जयपुर व जोधपुर जाने के लिए संपर्क कटा हुआ है। वहीं इस रूट से चलने वाली अजमेर सियालदाह कोहरे के कारण 28 फरवरी तक रदद है। उन्होंने कहा कि रेलवे को राजस्व का नुकसान के साथ-साथ यात्रियों को आवगमन में असुविधा हो रही है। कोडरमा से देश के विभिन्न राज्यों में मसलन राज्य के एक मात्र स्कूल तिलैया डैम सैनिक स्कूल डीवीसी के केटीपीएस बरही के समीप कोबरा बटालियन जवानों और अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों की परेशानी बढी है। ऐसे में उन्होंनें इन मुददों पर गंभीरता से विचार करने और ट्रेन का ठहराव के साथ ट्रेन को पुनःचलाने की मांग की है। रेलवे का निर्णय ... एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद अब पैंसेजर ट्रेनों का किराया कम हो : जिप प्रधान शालिनी गुप्ता सहित जिले के कई यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे का निर्णय पूर्व में एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे स्पेशल नंबर हट गया है। स्पेशल के नाम पर अतिरिक्त किराया भी नहीं लग रहा है और अब कोडरमा से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन सवारीगाडी को एक्सप्रेस के जगह वापस पैंसेजर ट्रेन करने की मांग की गई है। ताकि यात्रियों की राह आसान होने के साथ उनकी जेब कम ढीली हो इसके लिए रेलवे को ध्यान देने की जरूरत है। कहा गया कि कोडरमा से कोवार होते हुए मधुपुर मैन लाइन तथा कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बडकाकाना होते हुए दो -दो फेरों में परिचालन हो रहा है और वर्तमान समय मे कई ट्रेनों को पैसेंजर ट्रेन बनाया गया है। लेकिन कोविड कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी इन दिनों ट्रेनों में एक्स्प्रेस ट्रेन के आगे स्पेशल कर चलाया जा रहा है। ऐसे में स्पेशल के नाम पर अतिरिक्त किराया लग रहा है। न्युनतम किराया 10 के जगह 30 रूपये लग रहा है। उन्हेें रेलमंत्री सहित जीएम और डीआरएम से इस मुददे पर गंभीरता पूर्वक विचार करने आग्रह किया है ताकि न्यूनतम किराया यात्रियों को उपलब्ध हो पाये। बताते चलें कि कोडरमा से गझंडी और हीरोडीह शर्माटांड़ के लिए गया आसनसोल डेमो एवं वाराणसी आसनसोल पैंसेजर में 10 -10 रूपयें किराया लग रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,872