Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सभी वर्ग के लोगों के दिलों पर राज करते थे बप्पी दा : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सभी वर्ग के लोगों के दिलों पर राज करते थे बप्पी दा : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने बुधवार को कहा बप्पी दा हर वर्ग के लोगों के दिलों में बसते थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बप्पी लहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके जाने से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सोरेन ने कहा कि वह परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवार और प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं। बता दें कि गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का बीती रात निधन हो गया। 69 वर्षीय बप्पी लहरी ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,437