Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

48 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
48 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर मादक पदार्थों के बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ गुमला पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर टोटो गांव में छापामारी कर 48 बोतल प्रतिबंधित नशीली कप सिरप के साथ टोटो के जाफरान खान को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में बुधवार को गुमला थाना परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ मनीष कुमार लाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टोटो निवासी जाफरान खान के द्वारा भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के तत्काल बाद पुलिस टीम गठन कर छापामारी किया गया और जाफरान खान को प्रतिबंधित कप सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। वहीं गुमला कांड संख्या 42/22 दिनांक 22 फरवरी 2022 को बसुआ गांव से चोरी की गई आॅटो को पुलिस ने जगन्नाथ पुर रांची से बरामद कर लिया ताथ कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि विमल कुमार, पुअनि मो शारिक अली, पुअनि मो मोजम्मील व आॅटो बरामदगी में पुअनि प्रेम सागर सिंह ने अहम भूमिका निभायी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,222