Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य में टेक्सटाइल पार्क निर्माण के लिए गंभीरता दिखाये राज्य सरकार : दीपक प्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य में टेक्सटाइल पार्क निर्माण के लिए गंभीरता दिखाये राज्य सरकार : दीपक प्रकाश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कपड़ा मंत्री भारत सरकार पीयूष गोयल से मुलाकात कर झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार झारखंड केलिये टेक्सटाइल पार्क की स्वीकृति केलिये तैयार है बशर्ते राज्य सरकार इसकी निर्धारित अर्हता तैयार करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। इसमें रोजगार की बड़ी संभावनाएं है। कहा कि राज्य सरकार आवश्यकता के अनुसार जमीन उपलब्ध कराने केलिय प्रयास करे। साथ ही चयनित क्षेत्र केलिय सड़क, बिजली जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की भी पहल करे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों में झारखंड को हरसंभव सहायता दे रही परंतु राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग रही। यह सरकार केवल केंद्र को बदनाम करना चाहती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,857