Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : फिर आठ साइबर ठग गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : फिर आठ साइबर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन साइबर ठगों के गिरफ्तार होने की खबरे सामने आती रहती है। एक बार फिर देवघर के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के सोनारायठाढी गांव, मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने गांव, देवीपुर थाना क्षेत्र के अंडरीया गांव और बुढई थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव से छापेमारी कर कुल आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों के पास से पुलिस ने ग्यारह मोबाइल और 21 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,611