टीम एबीएन, कोडरमा। वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में 96 बच्चों ने कोरोना की खुराक ली इसमें 75 बच्चों कोरोना की दूसरी खुराक और 21 बच्चों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। सभी बच्चे 15 से 18 वर्ष की उम्र के थे। वैक्सीनेशन कैंप के संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि स्कूल में वैसे बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया जिन बच्चों ने किसी कारणवश कोरोना का टीका नहीं लिया था। स्कूल में उनको सुविधा देने के लिए यह कैंप लगाया गया, ताकि बच्चे टीका लगाकर सुरक्षित रहें और स्कूल को संचालित करने में कोविड-19 नियमों का पालन हो सके। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आगे भी स्कूल कैंपस में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। टीका लगवाने वाले बच्चों में जूही कुमारी, अनुषा ज्योति, उन्नति कुमारी, सृष्टि तिवारी, श्रुति चौहान, रितिक कुमार, शुभम कुमार निराला, पूजा कुमारी, नितेश कुमार, अनीश कुमार, आर्यन कुमार समेत अन्य बच्चों के नाम शामिल हैं। मौके पर कैंप को सफल बनाने में शिक्षक राकेश पांडेय, विशाल आनंद, राहुल कुमार के अलावा राणा राजकुमार सिंह और विजय आनंद का योगदान रहा।