टीम एबीएन, कोडरमा। आज कोडरमा जिला में धारा 144 लागू होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में झुमरी तिलैया नगर परिषद व नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया। झुमरी तिलैया नगर परिषद अंतर्गत झलपो से होते हुए तिलैया बाजार.. स्टेशन रोड होते हुए भादोडीह तक मार्च निकाला गया। वहीं कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा बाजार होते हुए जलवाबाद तक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्व से बचने के लिए लोगों को अवगत कराया गया। फेक मैसेज पर ध्यान न देने की अपील किया गया। अफवाह फैलाने वाले वीडियो पर ध्यान न देने की बात कही। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोडरमा जिला में धारा 144 लागू है, इसका अच्छे से अनुपालन करें। जिले में एंटी सोशल एक्टिविटी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कुछ असामाजिक तत्व भ्रांतियां फैलाने में लगे हुए हैं, फेक वीडियो को वायरल किया जा रहा है, इस पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के असामाजिक कार्य करने से बचें। जिला प्रशासन के द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अपील करते हुए कहा कि कोडरमा जिला में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोडरमावासियों का सहयोग हमेशा मिला है, इस तरह का सहयोग आगे भी अपेक्षित है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फ्लैग मार्च के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचल अधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे।