Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : केनरा बैंक के पास 32 लाख की लूट, व्यवसायी का कर्मचारी घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : केनरा बैंक के पास 32 लाख की लूट, व्यवसायी का कर्मचारी घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। पुलिस के सुरक्षा के लाख दावे के बावजूद जमशेदपुर में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधी बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डैंयगनल रोड के पास केनरा बैक के गेट पर हथियार के बल पर 32 लाख रुपया लूट कर फरार हो गए हैं। घटना के बाद से जिले के व्यापारियों में रोष है। स्वर्ण व्यवसायी के कर्मचारी से 32 लाख की लूट : जानकारी अनुसार बिष्टुपुर के नामी गिरामी छगनलाल ज्वेलर्स के दो कर्मचारी शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने के कारण आज करीब 32 लाख रुपया जमा करने केनरा बैक पहुंचे थे। उसी वक्त केनरा बैंक में घात लगाए तीन बदमाशों ने दोनों को पीछे से पकड़ लिया। उसके बाद बैग छिनने की कोशिश करने लगा। कर्मचारियों के विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल से मारकर दोनों का घायल कर दिया और बैग लेकर फरार हो गया। वहीं घटना की सुचना पर एसएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,780