Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 445
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सड़ा गेहूं लेने से डीलर ने किया इनकार, बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सड़ा गेहूं लेने से डीलर ने किया इनकार, बवाल
विज्ञापन
भवनाथपुर। एफसीआई गोदाम से गुरुवार को पीडीएस दुकानदार को मार्च माह का गेहूं सड़ा हुआ मिलने पर दुकानदार ने लेने से इन्कार कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां ट्रैक्टर पर लदा हुआ सड़ा गेहूं देखकर आग बबूला होते हुए जमकर बवाल काटा। भवनाथपुर एफसीआई गोदाम हमेशा से राशन सड़ने के मामले में सुर्खियों में रहा है। गुरुवार को मकरी पंचायत के बरवाबांध डीलर शेरबहादुर राम पीडीएस दुकान के लिए गेहूं लेने आये थे। गेहंू मार्च माह का अंत्योदय व पीएच का लोड किया जा रहा था। इसी क्रम में सड़ा हुआ गेहूं देखकर भड़कते हुए लेने से इंकार कर दिया। इसकी सूचना विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह व मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव को मिली। गोदाम पर देखा तो ट्रैक्टर पर सड़ा हुआ गेहूं लदा था। उक्त लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान डोर स्टेप डिलीवरी का संवेदक भी नहीं था। वहा पुछे जाने पर गेहंू किसके आदेश से दिया जा रहा था किसी ने नहीं बताया। मौके पर झगराखांड निवासी सत्यनारायण पाठक थे। उन्होंने बताया गोदाम की चाभी गोदाम मैनेजर सह कर्मचारी रमेश पाण्डेय ने दी थी। यह कहते हुए कि राशन वितरण के लिए ताला खोल दीजिएगा। एक सप्ताह पूर्व गोदाम का चार्ज लिए रमेश पाण्डेय ने कहा यह हमारे समय का राशन नहीं है। सहायक अरूनेश कुमार पहले चार्ज में थे उन्हीं के समय का राशन है। विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा गोदाम के प्रभार में जो हो रहा वो लोग गरीबों का निवाला गटक कर मालामाल होते रहे हैं और गरीबों को सड़ा गला अनाज देते हैं। उन्होने उपायुक्त व जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करने की बात कही। एफसीआई गोदाम से डीलर के दुकान तक राशन पहुंचाने के लिए सरकार ने डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से संवेदक नियुक्त किया है। भवनाथपुर के लिए मेराल के अजय गुप्ता है। लेकिन राशन लोड करते समय डोर स्टेप का कोई हि आदमी नहीं था। डीलर स्वयं राशन ले जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि गोदाम का प्रभारी पूर्व में सहायक अरूनेश कुमार को मिला था लेकिन पिछले महीने उनके स्थानांतरण के बाद अंचल कर्मचारी रमेश पाण्डेय को मिला है। तत्कालीन बीडीओ गुलाम समदानी के कार्यकाल में 50 क्विंटल चावल सड़ा था। इतना ही नहीं 100 क्विंटल चावल तीन चार वर्ष पूर्व अरूनेश के रिजन में सड़ा था। 50 से अधिक बोड़ा सड़ा था जिसे अधिकारियों कि मिलिभगत से रफा दफा किया गया था। यदि मामले की जांच की जाए तो अभी भी चिनी सड़ा मिलने की संभावना है। बीडीओ सह एमओ रविन्द्र कुमार से संपर्क करने की कोशिश की परंतु मोबाईल बंद मिला।
विज्ञापन