Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उत्कृष्ट कार्य : गुमला नप क्षेत्र के बूथ संख्या 207 की बीएलओ फुलमनी लकड़ा सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्कृष्ट कार्य : गुमला नप क्षेत्र के बूथ संख्या 207 की बीएलओ फुलमनी लकड़ा सम्मानित
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। झारखंड राज्य में निर्वाचन से संबंधित उत्कृष्ट कार्य संपादित करने के लिए मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड, राँची द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों/ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने के निमित्त गुमला नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 207 की बीएलओ फुलमनी लकड़ा को 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र (अजजा) के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रवि आनंद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य में निर्वाचन से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर झारखंड राज्य के पदाधिकारियों/ कर्मियों को सम्मानित किया गया था। इसी के तहत आज 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र अजजा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रवि आनंद ने नगर परिषद कार्यालय में बीएलओ फुलमनी लकड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बीएलओ फुलमनी लकड़ा को भविष्य में भी इसी तरह निष्ठापूर्वक निर्वाचन संबंधी कार्यों को संपादित करने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,810