झारखंड
शिक्षकों और छात्रों ने पुलवामा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
ABN Bureau
•
14 Feb, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सेना की वीर गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज सेना देश की सीमा पर तैनात रहती है इसलिए हम अपने देश में सुरक्षित रहते हैं और स्वतंत्र रूप से विचरण कर पाते हैं। हमें सैनिकों और उनके परिवार वालों के प्रति श्रद्धा और आदर का भाव रखना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम इंचार्ज प्रवीण कुमार की देखरेख में हुई। इस मौके पर छात्रों में मेघा सिंह, जाह्नवी ओझा, वंदना कुमारी, नयनतारा, शीतल कुमारी के अलावा शिक्षकों में राजन कुमार, दीपक सर्राफ, राकेश पांडेय, विशाल आनंद, राहुल कुमार, संजय तिवारी, रजनी बाला, सीमा जैन, आशुतोष गौतम, पायल सिंह, श्रुति कुमारी, जेपी सिंह, सुनील सिंह, रमेश कुंज, फैयाज कैशर, शंकर कुमार, चंदन पांडेय के अलावा अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन