Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड जूडो संघ एवं गिरिडीह जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रांची जिला की ओर से खेलते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। विद्यालय के 12वीं के छात्र प्रिंस कुमार ने जूनियर कैटेगरी में 60-66 किलोग्राम तथा आदित्य कुमार ने 80-90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान का उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना भविष्य सवार कर देश का नाम रौशन कर सकते हैं। खेलकूद के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं, जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिला सकते हैं।विद्यार्थियों के इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,647