टीम एबीएन, जमशेदपुर। जिला के लिए रविवार का दिन काला रविवार साबित हुआ। देर शाम तकरीबन 7 बजे सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जीवनपुर-कोलाबीरा के बीच फ्लीटगार्ड कंपनी के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गयी। फुटबॉल मैच देखकर एक बाइक से घर वापस लौट रहे तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सरायकेला में सड़क हादसा में तीन दोस्तों की मौत हो गयी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोलाबीरा के केंदुडीह निवासी जीतराय टूडू अपने दो साथी गोपीनाथपुर के लेदम सोरेन और तिरिलडीह के टिंकू टूडू के साथ सरमाली से फुटबॉल मैच देखकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी फ्लीटगार्ड कंपनी के पास एक 16 चक्का बड़े ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें ऑन द स्पॉट तीनों युवकों घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।