टीम एबीएन, रांची। राजधानी की पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए पीएलएफआई नक्सली बादल गोप को गिरफ्तार कर लिया है। बादल की गिरफ्तारी रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची शहर से की गई है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई नक्सली बादल गोप राजधानी में कहीं छिपा हुआ है। मिली सूचना के आधार पर एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बादल को गिरफ्तार कर लिया। बादल गोप अमन साहू गिरोह के लिए भी काम कर चुका है। बादल के खिलाफ रांची, लातेहार, चतरा और गुमला समेत कई अन्य जिलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं।