झारखंड
शहादत दिवस पर याद किये गए वीर बुद्धू भगत
ABN Bureau
•
13 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 फरवरी को अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा ने जननायक अमर शहीद वीर बुधु भगत के शहादत दिवस पर वीर बुधु भगत चौक अरगोड़ा में सामूहिक रूप से शहादत दिवस मनाया। अरगोड़ा मौजा के पाहन शिबू तिगा ने जननायक की जन्मस्थली शीलागाई से अमर शहीद के वंशज एवं स्मारक समिति चान्हो द्वारा लाई गई वीर पानी से पूजा अर्चना की। इस वीर पानी को श्रद्धांजलि समारोह में धर्मगुरु बंधन तिग्गा, जननायक के वंशज शिवपूजन भगत, स्मारक समिति के सचिव गोपाल उरांव, शिव उरांव हुही मोर्चा के संरक्षक विद्यासागर केरकेट्टा, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव, राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश महासचिव रवि तिग्गा, हुही मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, उपाध्यक्ष झरी लिंडा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल तिग्गा, कोषाध्यक्ष सुधीर उरांव, हेमंत गाड़ी, पंकज टोप्पो, सुलेन गाड़ी, राजू तिग्गा, बंटी तिग्गा, विनोद टोप्पो, सचिव हुही मोर्चा सतनारायण लकड़ा, रामकिशोर भगत, शिव उरांव, वीरेंद्र उरांव, राजेश खलखो, दीपक तिग्गा, रेनू तिर्की, चंपा कुजुर, तानसेन गाड़ी, अमृत तिर्की सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के अध्यक्ष नारायण उरांव, केंद्रीय सरना समिति के रवि तिग्गा (8340369807),
प्रदेश महासचिव, राजी पड़ा सरना प्रार्थना सभा के प्रदीप तिर्की और अमर शहीद वीर बुधु भगत हुही मोर्चा के अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन