Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : युवाओं से तालमेल के लिए जिला पुलिस ने की "पुलिस की पाठशाला"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : युवाओं से तालमेल के लिए जिला पुलिस ने की "पुलिस की पाठशाला"
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में युवाओं के साथ तालमेल कायम करने के लिए जिला पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में कार्यशाला का आयोजन कर रही है। जिसके तहत श्रीलक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में शनिवार को "पुलिस की पाठशाला" का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार समेत एएसपी मनोज स्वर्गीयरी, डीएसपी गोविंदपुर अमर पांडेय, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, डीएसपी साइबर सुमित सौरभ लकड़ा एसएसएलएनटी कॉलेज प्राचार्या शर्मिला रानी तथा कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य एवं प्राध्यापक के साथ कॉलेज की छात्राएं भी कार्यशाला में भाग ली। कार्यशाला पुलिस की पाठशाला के तहत वरीय आरक्षी अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि युवाओं को पुलिस के साथ दोस्ताना माहौल तैयार करने के अलावा विभिन्न चीजों से यूथ को रूबरू कराना उनका प्राथमिक उद्देश्य है। जिसके तहत ट्रैफिक, साइबर, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, ईव टीजिंग जैसे मुद्दों पर पुलिस ने छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया। वहीं छात्राओं की समस्याओं को पुलिस ने गंभीरता पूर्वक सुना। जिससे कि जिले के युवा और पुलिस एक दूसरे के प्रति अपने विचार में सकारात्मक रुख ला सके। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या शर्मिला रानी ने बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर हाई स्पीड बाइक राइडर और मनचलों का आतंक कई वर्षों से कायम है। जिसे निजात दिलाने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक से निवेदन किया गया। इसके जवाब में एसएसपी ने कॉलेज की प्राचार्या को आश्वस्त किया कि कॉलेज प्रांगण के बाहर ऐसे शरारती तत्वों से निपटने के लिए जल्द ही ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे कि हाई स्पीड बाइकर्स पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,926