टीम एबीएन। बालूमाथ बालू मार्ग पर बालूमाथ थाना अंतर्गत दीरीदाग ग्राम के समीप एफसीआई गोदाम का गेहूं लदा ट्रक और ट्रैक्टर में हुई टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बालूमाथ बालू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए लोंग शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों के बीच वार्तालाप जारी है। मृतक की पहचान पाल्ही ग्राम निवासी किशनू उरांव (30) पिता स्वर्गीय शहादेव उरांव के रूप में हुई है।