Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जुझारु और संघर्षशील थे शंकर यादव : शालिनी गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जुझारु और संघर्षशील थे शंकर यादव : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर यादव की चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शालिनी ने उनकी तस्वीर पर श्रद्वा सुमन अर्पित की। मौके पर उन्होंने हो कि स्वर्गीय शंकर यादव एक कर्मठ और जुझारु व्यक्तित्व के थे। वे समाज के हर वर्ग के लोगों से तालमेल बनाकर चलते थे। उनका निधन शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। दूसरी ओर इस मौके पर कोडरमा के कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्थानीय अशोका होटल परिसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, आशीष पांडेय, व्यवसाई अरविंद सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम सहित कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय शंकर यादव, राजेश यादव, अनिल यादव, विकास कुमार यादव, भागीरथ पासवान, रामलखन पासवान, महेंद्र यादव ने स्वर्गीय शंकर यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि आज के दिन हमने कोडरमा जिला के एक का एक ऊर्जावान साथी को खोया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,430