Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमें अपने परिवार से उदारता जैसे संस्कार मिलते हैं : बिशप थियोडोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमें अपने परिवार से उदारता जैसे संस्कार मिलते हैं : बिशप थियोडोर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/2/2022 संत जॉन पल्ली बालूमाथ में बिशप थियोडोर का आगमन हुआ। पल्ली पुरोहित फादर ज्योतिष ने बिशप थियोडोर का पूरे पल्ली वासियों के साथ उनका स्वागत किया और मिस्सा पूजा शुरू की गई। बिशप थियोडोर पल्ली के सभी परिवार में शांति और अच्छी स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्हों अपने संदेश में कहा प्रभु की नजर में प्रत्येक व्यक्ति मूल्यवान है। हम सभों को आपने जीवन में उदार होना चाहिए। उदारता जैसे संस्कार हमें अपने परिवार से मिलता है, विशेष कर मां से। उन्हों ने सभी बच्चों से कहा आप खूब पढ़ाई करें और आगे बड़ें। आप सभी जीवन में अच्छे बने। क्योंकि आज सभी जगह अच्छे लोगों की जरूरत है। आप जीवन में बड़े लक्ष्य रखें देश और समाज की सेवा में आगे बढ़ें। मौके पर बिशप थियोडोर के साथ पल्ली पोराहित फादर ज्योतिष, फादर ज्ञानचंद , फादर प्रदीप, फादर पैट्रिक रांची से फादर बिपिन, धर्मबहने और पल्ली के विश्वासी भाई- बहन उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,100